Commonwealth Games 2022: कुश्ती में भारत को मिला नौवां पदक, महिला पहलवान विनेश फोगाट ने जीता स्वर्ण

महिलाओं के 53 किग्रा में भारतीय महिला पहलवान विनेश ने श्रीलंका की चामोडिया केशानी को 4-0 से करारी शिकस्त दी।

Update: 2022-08-06 17:07 GMT

राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन कुश्ती में रवि दहिया के स्वर्ण और पूजा गहलोत के कांस्य जीतने के बाद भारत की झोली में एक और पदक आ चुका हैं। भारत की दमदार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार अपना तीसरा स्वर्ण जीता है।

महिलाओं के 53 किग्रा में भारतीय महिला पहलवान विनेश ने अपने बेहतरीन दांव दिखाए और श्रीलंका की चामोडिया केशानी को 4-0 से करारी शिकस्त दी।

मुकाबला शुरू के कुछ ही समय में विनेश ने श्रीलंका की पहलवान को चित कर दिया और 4-0 की लीड लेते हुए बड़ी आसानी से अपना स्वर्ण अपने नाम कर लिया। विनेश के लिए यह स्वर्ण की हैट्रिक हैं। इससे पहले 2014 और 2018 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भी विनेश ने स्वर्ण हासिल किया था।

विनेश से पहले भारत को कुश्ती में आठ पदक हासिल हो चुके हैं, जिसमें 4 स्वर्ण, एक रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

Tags:    

Similar News