Commonwealth Games 2022: विनेश के स्वर्ण के बाद, महिला पहलवान पूजा सिहाग ने जीता कांस्य, ऑस्ट्रेलिया की नाओमी को 11-0 से दी मात

महिलाओं के 76 किग्रा में भारतीय महिला पहलवान पूजा सिहाग ने ऑस्ट्रेलिया की नाओमी डी ब्रुईन को 11-0 से हराया

Update: 2022-08-06 18:54 GMT

राष्ट्रमंडल खेलों में महिला पहलवानों का भी शानदार प्रदर्शन जारी है। खेलों के नौवें दिन कुश्ती में पूजा गहलोत के कांस्य और विनेश फोगाट के स्वर्ण जीतने के बाद भारत की एक और महिला पहलवान ने कुश्ती में पदक हासिल किया हैं। भारत की महिला पहलवान पूजा सिहाग ने ऑस्ट्रेलिया की पहलवान को हराकर कांस्य पदक हासिल किया हैं।

महिलाओं के 76 किग्रा में भारतीय महिला पहलवान पूजा सिहाग ने अपने बेहतरीन दांव दिखाए और ऑस्ट्रेलिया की नाओमी डी ब्रुईन को 11-0 से करारी शिकस्त दी।

बता दें इससे पहले पूजा को सेमीफाइनल में कनाडा की मेडिसन बियांका पार्क्स से हार मिली थी।

Tags:    

Similar News