Commonwealth Games 2022: कुश्ती में भारत को मिला पांचवा पदक, महिला पहलवान दिव्या ने हासिल किया कांस्य

दिव्या के कांस्य से पहले कुश्ती में भारत को चार पदक हासिल हो चुके हैं जिसमें तीन स्वर्ण और एक रजत पदक शामिल हैं।

Update: 2022-08-05 18:25 GMT

राष्ट्रमंडल खेलों में अंशु मलिक और साक्षी मलिक के बाद अब भारत की एक और महिला पहलवान ने कुश्ती में पदक हासिल किया हैं। भारत की दिव्या काकरान ने कांस्य पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया हैं।

महिलाओं के 68 किग्रा में भारतीय महिला पहलवान दिव्या ने अपने बेहतरीन दांव दिखाए और टोंगा की टाइगर लिली कॉकर लेमालियर को आधे मिनट के अंदर टोंगा की खिलाड़ी को 2-0 से करारी शिकस्त दी।

दिव्या के कांस्य से पहले कुश्ती को चार पदक हासिल हो चुके हैं जिसमें तीन स्वर्ण और एक रजत पदक शामिल हैं।

Tags:    

Similar News