बजरंग पूनिया ,रवि दहिया समेत 6 पहलवानों का राष्ट्रमंडल खेलों के लिए चयन

ये दोनों उन छह पहलवानों में शामिल है जिन्‍हें मंगलवार को नई दिल्‍ली में सीनियर फ्री स्‍टाइल कुश्‍ती परीक्षण में चुन लिया गया

Update: 2022-05-19 07:23 GMT

रवि दहिया और बजरंग पुनिया

टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया और रवि कुमार दहिया को राष्‍ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय कुश्‍ती टीम में शामिल कर लिया गया है। ये दोनों उन छह पहलवानों में शामिल है जिन्‍हें मंगलवार को नई दिल्‍ली में सीनियर फ्री स्‍टाइल कुश्‍ती परीक्षण में चुन लिया गया। 97 भार वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले सत्यव्रत कादियां और 74 किलो में यूपी के गौरव बालियान समेत नर सिंह यादव को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली में हुए चयन ट्रायल का आयोजन हुआ।

इस साल राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 18 जुलाई से 8 अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में होना है। पिछली बार 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का कुश्ती में प्रदर्शन शानदार रहा था। उसने सबसे ज्यादा पांच स्वर्ण अपने नाम किए थे। भारत को तीन रजत और चार कांस्य भी मिले थे।

कड़े संघर्ष में जीते बजरंग

इससे पहले 57 भार वर्ग में रवि कुमार ने अमन को 10-0 से हराया, लेकिन 65 भार वर्ग में बजरंग को विशाल से जीतने में संघर्ष करना पड़ा। वह 2-1 से जीते। निराश विशाल ने स्टेडियम की दीवार पर घूंसा जड़ दिया, जिससे दीवार में छेद हो गया। राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार 74 भार वर्ग में नवीन 97 भार वर्ग में दीपक नए चेहरे होंगे। सतंयव्रत सेमीफाइनल में ही दीपक से हार गए। दीपक ने फाइनल में साहिल को 10-0 से हराया। नवीन ने फाइनल में गौरव बालियान को 12-2 से हराया। 86 किलो का फाइनल टोक्यो ओलंपिक में पांचवें स्थान पर रहने वाले दीपक पूनिया ने जीता।

महिलाओं की कुश्‍ती टीम का परीक्षण सोमवार को हुआ था। साक्षी मलिक और विनेश फोगाट को राष्‍ट्रमंडल खेलों के लिए चुन लिया गया है

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पुरुष कुश्ती टीम

57-रवि कुमार, 65-बजरंग, 74-नवीन, 86-दीपक पूनिया, 97-दीपक और 125 भार वर्ग-मोहित।

Tags:    

Similar News