तेंदुलकर का बल्ला, ध्यानचंद की हॉकी जैसे अन्य भारतीय खिलाड़ियों की खेल सामग्री कतर में बने संग्रहालय की बढ़ाएंगे शोभा

भारत की सबसे प्रतिष्ठित मुक्केबाज छह बार की विश्व चैम्पियन मैरी कॉम के दस्ताने को भी दर्शकों के देखने के लिए रखा है।

Update: 2022-09-13 13:57 GMT

कतर ओलिम्पिक और खेल संग्रहालय

कतर में होने वाले फुटबॉल विश्व कप से पहले प्रशंसकों का ध्यान खींचने और यादगार अनुभव देने के लिए कतर ने 'ओलिम्पिक और खेल संग्रहालय' में दुनिया भर के खेल सितारों से जुड़ी चीजों को दर्शाया है,जिसमें भारतीय खिलाड़ियों की कीमती चीजों को विशेष स्थान दिया गया हैं।

दुनिया के प्रमुख संग्रहालय में से कतर ओलिम्पिक और खेल संग्रहालय में भारत की स्टार खिलाड़ी ऑफ दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु की द्वारा कहीं गई बातों को संभाल का रखा गया हैं।जिसमें लिखा है "सबसे बड़ी ताकत एक मजबूत दिमाग है, अगर मुझे पता है कि कोई मुझ से अधिक मेहनत कर रहा है तो इसके लिए मेरे पास कोई बहाना नहीं होना चाहिए"

पीवी की अहम बातों के अलावा यहां के हॉल ऑफ एथलीट्स' में करीब 100 खिलाडिय़ों के दान किए गए अहम चीजों को दिखाया गया है।

इनमें भारत के महान बल्लेबाज 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर के बल्ले और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की हॉकी को शामिल किया गया हैं।

वहीं टेनिस के दिग्गज रोजर फेडरर, फुटबॉल के महान खिलाड़ी पेले, जिनेदिन जिदान और लियोनेल मेस्सी द्वारा हस्ताक्षरित जर्सी को भी प्रमुखता से जगह दी गयी। भारत की सबसे प्रतिष्ठित मुक्केबाज छह बार की विश्व चैम्पियन मैरी कॉम के दस्ताने को भी दर्शकों के देखने के लिए रखा है।

इनके अलावा फॉर्मूला वन के पूर्व चैम्पियन ड्राइवर माइकल शूमाकर द्वारा चलायी गयी फेरारी कार को रखा गया है जो सबका आकर्षण अपने ओर खींचती हैं।

गौरतलब है कि यह संग्रहालय खलीफा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के उस परिसर में है जिसमें फुटबॉल विश्व के मैच खेले जाएंगे। यह स्टेडियम 8 मेजबान स्टेडियमों में से एक है।

Tags:    

Similar News