राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले राज्य के खिलाड़ियों को पंजाब के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, दिया नकद पुरस्कार

बर्मिंघम में राज्य के खिलाड़ियों ने तीन रजत और चार कांस्य पदक हासिल किए थे। जिनमें रजत पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री ने 50-50 लाख रुपया और कांस्य पदक विजताओं को 40-40 लाख रुपया देकर सम्मानित किया।

Update: 2022-08-27 16:26 GMT

बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले पंजाब के खिलाड़ियों को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पंजाब के कुल 23 खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिनको मुख्यमंत्री ने 9.30 करोड़ रुपया के नकद पुरस्कार दिया।

खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा,"हमारे खिलाड़ियों ने राज्य का सम्मान बढ़ाया है और अब राज्य सरकार पर भी इनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने की जिम्मेदारी हैं।"

खास बात है कि बर्मिंघम में राज्य के खिलाड़ियों ने तीन रजत और चार कांस्य पदक हासिल किए थे। जिनमें रजत पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री ने 50-50 लाख रुपया और कांस्य पदक विजताओं को 40-40 लाख रुपया देकर सम्मानित किया।

इन खिलाड़ियों में भारोत्तोलक विकास ठाकुर, पुरूष हॉकी टीम के मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, आकाशदीप सिंह, मंदीप सिंह, गुरजांत सिंह, हार्दिक सिंह, वरूण कुमार, कृष्ण पाठक, शमशेर सिंह, जर्मनप्रीत सिंह और जुगराज सिंह के अलावा महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल और तानिया भाटिया शामिल हैं।

इसके अलावा भारोत्तोलक हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह और गुरदीप सिंह और महिला हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर को भी नकद पुरस्कार दिये गये। वहीं जूडो खिलाड़ी जसलीन सैनी, एथलीट नवजीत कौर ढिल्लों, साइक्लिस्ट नमन कपिल और विश्वजीत सिंह को भी सम्मानित किया गया।

Similar News