राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता खिताब

दो बच्चों की मां प्रिया सिंह राजस्थान की पहली बॉडी बिल्डर है जिसने वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया।

Update: 2022-12-24 17:21 GMT

थाईलैंड के पटाया में आयोजित हुई 39वीं अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह ने अपने दमदार प्रदर्शन से स्वर्ण पदक अपने नाम किया हैं। खास बात है कि प्रिया सिंह राजस्थान की पहली बॉडी बिल्डर है जिसने वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया। और पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण जीत कर अपना और देश का नाम रौशन किया।

बीकानेर की रहने वाली प्रिया सिंह की शादी 8 साल में कर दी गयी थी। दो बच्चों की मां प्रिया सिंह ने घर की आर्थिक तंगी को देखते हुए काम करने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने जिम में नौकरी के लिए अप्लाई किया। जहां प्रिया सिंह की पर्सनैलिटी के चलते उनको नौकरी मिल गयी। इसके बाद दूसरो को देख प्रिया ने जिम में ट्रेनिंग ली और राजस्थान की पहली सफल महिला बॉडी बिल्डर बनी।

प्रिया के मुताबिक एक महिला को बॉडी बनाने में एक पुरूष से ज्यादा डाइट और मेहनत लगती है। ऐसे में उनके परिवार ने उनका साथ दिया। जिसकी वजह से वह आज एक सफल जिम ट्रेनर हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले प्रिया सिंह ने तीन बार मिस राजस्थान 2018,2019 और 2020 का खिताब जीता है, इसके अलावा उन्होंने एक बार अंतर्राष्ट्रीय खिताब भी अपने नाम किया।

Similar News