ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा लॉरेस खेल पुरस्कार में चूके, एम्मा राडुकानु बनी 'लॉरेस ब्रेकथ्रू आफ द ईयर'

गत फॉर्मूला वन चैंपियन मैक्स वेरस्टापेन और जमैका की ओलंपिक फर्राटा चैंपियन इलेइन थॉम्पसन हेराह ने 2022 लॉरेस विश्व खेल पुरस्कारों में शीर्ष सम्मान हासिल किए

Update: 2022-04-26 11:46 GMT

मैक्स वेरस्टापेन

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित खेल पुरस्कारों में से एक लॉरेस खेल पुरस्कारों की बीते रविवार को घोषणा हुई, जहां भारत के स्टार एथलीट और ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा 'लॉरेस ब्रेकथ्रू आफ द ईयर' पुरस्कार से चूक गए। उनकी जगह यह पुरस्कार 18 वर्षीय अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी एम्मा राडुकानु को मिला। वही

गत फॉर्मूला वन चैंपियन मैक्स वेरस्टापेन और जमैका की ओलंपिक फर्राटा चैंपियन इलेइन थॉम्पसन हेराह ने 2022 लॉरेस विश्व खेल पुरस्कारों में शीर्ष सम्मान हासिल किए। यह पुरस्कार खेल जगत में 2021 में प्रदर्शन के आधार पर दिए गए।

वही अन्य वर्ग के पुरस्कारों में लॉरेस विश्व खेल अकादमी ने शीर्ष खिलाड़ियों के बीच से मैक्स वेरस्टापेन को साल का सर्वश्रेष्ठ विश्व पुरुष खिलाड़ी और इलेइन थॉम्पसन को साल की सर्वश्रेष्ठ विश्व महिला खिलाड़ी चुना। यूरोपीय चैंपियनशिप जीतने वाली इटली की टीम को दूसरी बार साल की सर्वश्रेष्ठ लॉरेस टीम चुना गया।

'कमबैक आफ द ईयर' का पुरस्कार स्काई ब्राउन को जबकि दिव्यांग वर्ग में साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मार्सेल हग को मिला। टॉम ब्रेडी को जीवन पर्यंत उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। साल के सर्वश्रेष्ठ 'एक्शन' खिलाड़ी' का पुरस्कार बेथानी श्राइवर के नाम रहा जबकि वेलेंटिनो रोसी को 'स्पोर्टिंग आइकन' पुरस्कार मिला।

Similar News