भारतीय खिलाड़ियों ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

पीएम मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। देशवासियों के साथ ही खेल जगत के लोगों ने भी पीएम को बधाई दी।

Update: 2022-09-17 13:39 GMT

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देश वासियों ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को ढेरों शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। देशवासियों के साथ ही खेल जगत के लोगों ने भी पीएम को बधाई दी। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, युवराज सिंह से लेकर राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन और मीराबाई चानू ने भी सोशल मीडिया पर पीएम को विश किया।

कोहली ने ट्विटर पर कहा, "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपको शक्ति, खुशी और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं।"

विराट के साथ ही भारत के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने ट्वीट किया, "हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

स्टार मुक्केबाज निकहत जरीन ने भी बधाई देते हुए लिखा, "हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाते रहें।"

वहीं भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने ट्वीट किया, "जन्मदिन मुबारक हो, नरेंद्र मोदी जी। आपको स्वास्थ्य और खुशी की शुभकामनाएं। हमें नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।"

भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने प्रधान मंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह 'हर आम व्यक्ति के लिए आदर्श हैं। साइना नेहवाल ने ट्वीट किया, "माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान आपको अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र दे। आप युवा भारत की प्रेरणा और हर आम व्यक्ति के लिए आदर्श हैं।"

इन खिलाड़ियों के अलावा ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और भारतीय टेबल टेनिस के दिग्गज शरथ कमल ने भी पीएम मोदी को अपनी पानी शुभकामनाएं दी। 


Tags:    

Similar News