ईरान के हादी चूपन बने 2022 मिस्टर ओलंपिया चैम्पियन

गत विजेता ममदौह बिग रेमी एल्स्स्बिया पांचवें स्थान पर रहे

Update: 2022-12-18 17:12 GMT

हादी चूपन

2022 के मिस्टर ओलंपिया बॉडी बिल्डिंग शो में ईरान के हादी चूपन ने जीत हासिल कर ली है। लास वेगास के एनवी में स्थित जैपोस थिएटर में हुए कार्यक्रम के दौरान गत विजेता ममदौह बिग रेमी एल्स्स्बिया पांचवें स्थान पर रहे। हादी को टॉप 5 में पूर्व चैंपियन ब्रैंडन करी, निक वॉकर, सैमसन डौडा, बिग रैमी से चुनौती मिली थी।

2022 मिस्टर ओलंपिया 15-17 दिसंबर को अमेरिका के नेवादा के लास वेगास में प्लैनेट हॉलीवुड रिजॉर्ट एंड कसीनो में हुआ।

मिस्टर ओलंपिया जो वीडर के ओलंपिया फिटनेस एंड परफॉर्मेंस वीकेंड में पेशेवर पुरुषों की बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के विजेता को दिया जाने वाला खिताब है- एक अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता है जो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस (IFBB) द्वारा सालाना आयोजित की जाती है।

सबसे अधिक जीत का रिकॉर्ड ली हैनी (1984-1991) और रोनी कोलमैन (1998-2005) के नाम है, दोनों ने ही 8 बार ख़िताब जीता है।

ओलिम्पिया 2022 के परिणाम

विजेता - हादी चूपन - 400,000 डॉलर

दूसरा स्थान - डेरेक लंसफोर्ड - 150,000 डॉलर

तीसरा स्थान - निक वॉकर - 100,000 डॉलर

चौथा स्थान - ब्रैंडन करी - $40,000 डॉलर

पाँचवाँ स्थान - ममदौह 'बिग रेमी' एल्स्स्बिया - 35,000 डॉलर

कौन है हादी चूपन

हादी चोपन का जन्म सितंबर 1987 में दक्षिणी ईरान में स्थित फार्स प्रांत के सेपिडान काउंटी के एक गरीब परिवार में हुआ। खराब परिस्थितियों के कारण हादी को कम उम्र में ही काम करना पड़ा। उसने कंस्ट्रक्शन का काम करने के साथ-साथ सामान भी बेचा। चोपन ने 13 साल की उम्र में प्रो बॉडीबिल्डर बनने की राह चुनी।


हादी चोपन की उपलब्धियां

2017

ओलिम्पिया एमेच्योर - स्वर्ण पदक 

आईएफबीबी शेरू क्लासिक प्रो - रजत पदक

एशिया ग्रांड प्रिक्स - रजत पदक

सैन मैरिनो प्रो - रजत पदक

2018

दुबई एक्सपो - रजत पदक

आईएफबीबी पुर्तगाल प्रो - स्वर्ण पदक 

एशिया ग्रैंड प्रिक्स - स्वर्ण पदक

2019

आईएफबीबी वैंकूवर प्रो - स्वर्ण पदक

मिस्टर ओलिम्पिया - तीसरा

2020

मिस्टर ओलिम्पिया - चौथा

2021

मिस्टर ओलिम्पिया - तीसरा

2022

मिस्टर ओलंपिया - प्रथम

Similar News