गुजरात में 27 सिंतबर से 10 अक्टूबर तक होगें देश के 36वें राष्ट्रीय खेल

पहली बार गुजरात में होगा राष्ट्रीय खेलों का आयोजन

Update: 2022-07-09 09:19 GMT

देश में सात साल बाद होने वाले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गुजरात में इस साल 27 सितंबर से होगा। जो 10 अक्टूबर तक चलेगा। इस आयोजन में योगा, मलखंभ, खो-खो कबड्डी जैसे देश के पारंपरिक खेल भी शामिल होंगे। इसकी जानकारी शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दी। 

मुख्यमंत्री पटेल ने ट्वीट किया और लिखा ,''गुजरात में 36वें राष्ट्रीय खेल 27 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे । मैं भारतीय ओलंपिक संघ का शुक्रगुजार हूं जिसने इन खेलों की मेजबानी की गुजरात की पेशकश स्वीकार की।'' उन्होंने कहा कि गुजरात के पास इन खेलों की मेजबानी के लिये विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा है और प्रदेश प्रशासन इन्हें अब तक के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय खेल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

वही प्रदेश के खेलमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि गुजरात के छह शहरों अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा , राजकोट और भावनगर मे खेलों का आयोजन होगा। उन्होंने आगे कहा कि इन खेलों में देश के 7000 से अधिक शीर्ष खिलाड़ी 34 इंडोर और आउटडोर खेलों में पदक के लिये जोर आजमाइश करेंगे। वही आपको बता दें कि पहली बार गुजरात राष्ट्र खेलों का आयोजन करने जा रहा है। इन खेलों का उद्घाटन समारोह दुनिया के सबसे स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो सकता है। 

Tags:    

Similar News