कप्तान मनप्रीत सिंह बने 'एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर', रचा इतिहास

Update: 2020-02-14 05:11 GMT

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को साल 2019 का सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी चुना गया है। उन्हें इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने यह सम्मान दिया है। इसके साथ ही वह इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं। गौरतलब है कि यह पुरस्कार साल 1999 दिये जा रहे हैं। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की इस रेस में बेल्जियम के आर्थर वैन डोरेन और अर्जेंटीना के लुकास विला को पीछे छोड़ा, जो इस रेस में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

https://twitter.com/FIH_Hockey/status/1227932345950445569?s=20

मनप्रीत सिंह ने भारत की ओर से साल 2011 में अपना पहला मैच खेला। तब से लेकर अब तक उन्होंने 260 मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने एफआईएच प्रो लीग में मौजूदा शीर्ष टीम बेल्जियम के को हराया। हालांकि, उन्हें दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन भारतीय टीम ने बेल्जियम को कड़ी प्रतिस्पर्धा दी। इसके अलावा उनकी कप्तानी में ही भारतीय टीम ने पिछले साल ओलंपिक क्वालीफायर में अच्छा प्रदर्शन करके टोक्यो ओलंपिक में अपना स्थान पक्का किया था। उन्होंने क्वालीफायर्स मुकाबलों में रूस को से हराकर ओलंपिक का टिकट हासिल किया था। मनप्रीत टीम के अनुभवी खिलाड़ी हैं लंदन और रियो ओलंपिक खेलों में भी हिस्सा ले चुके हैं।

यह भी पढ़ें: विवेक सागर और लालरेंसीअमि साल 2019 के राइजिंग स्टार ऑफ़ द ईयर बने

भारतीय कप्तान मनप्रीत को कुल मिलाकर 35.2 फीसदी वोट मिले, जबकि आर्थर को 19.7 और लुकास को 11.7 फीसदी वोट मिले। खिलाड़ियों के लिए तीन कैटेगरी में वोट किए गए थे, मनप्रीत के वोट तीनों वर्गों को मिलाकर सबसे ज्यादा रहे। पहले वर्ग में नेशनल एसोसिएशन के वोट, दूसरे वर्ग में मीडिया वोट्स और तीसरी कैटेगरी में फैंस/ प्लेयर्स के वोट्स की गिनती हुई। मनप्रीत को 53 फीसदी नेशनल एसोसिएशन, 19.5 मीडिया वोट्स और 15.1 फैंस/ प्लेयर्स के वोट मिले।

यह भी पढ़ें: रानी रामपाल ने जीता 'वर्ल्ड गेम्स एथिलीट ऑफ द ईयर' का खिताब जीता

Similar News