Women's Junior Asia Cup: भारत ने मलेशिया को 2-1 से हराया

भारत के लिए मुमताज खान और दीपिका ने एक-एक गोल किया

Update: 2023-06-05 08:31 GMT

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने सोमवार को , जापान के काकामीगहारा में महिला जूनियर एशिया कप 2023 के अपने दूसरे गेम में मलेशिया को 2-1 से हरा दिया। डियान नाज़ेरी (6') द्वारा मलेशिया के लिए एक गोल करने के बाद, मुमताज खान (10') और दीपिका (26') ने एक-एक गोल कर भारत को गेम जीतने और पूल ए में शीर्ष पर बने रहने में मदद की।

भारत ने पहले मिनट से ही आक्रामक खेल दिखाया और कुछ पेनल्टी कॉर्नर बनाये हालांकि उन पर गोल नहीं हो सका। दूसरी ओर मलेशिया ने शुरूआत में गेंद पर नियंत्रण में बाजी मारी और छठे ही मिनट में नजेरी ने उसके लिये गोल कर दिया।

मलेशिया की बढत हालांकि ज्यादा देर तक नहीं रही और चार मिनट बाद मुमताज ने पेनल्टी कॉर्नर पर भारत के लिये बराबरी का गोल किया। हाफ टाइम से चार मिनट पहले भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे दीपिका ने गोल में बदला। हाफटाइम के बाद कोई टीम गोल नहीं कर सकी ।

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम अब 6 जून को 10:30 बजे भारतीय समयानुसार अपने तीसरे पूल ए गेम में कोरिया के खिलाफ खेलेगी।

Tags:    

Similar News