Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

विवेक सागर और लालरेंसीअमि साल 2019 के राइजिंग स्टार ऑफ़ द ईयर बने

विवेक सागर और लालरेंसीअमि साल 2019 के राइजिंग स्टार ऑफ़ द ईयर बने
X
By

Ankit Pasbola

Updated: 8 May 2022 6:17 AM GMT

भारतीय पुरुष टीम के मिडफील्डर विवेक सागर और महिला टीम की स्ट्राइकर लालरेंसीअमि को एफआईएच राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर चुना गया है। विवेक सागर ने इस रेस में अर्जेंटीना के मेइको कासेला को पछाड़ा। इस सूचि में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के ब्लेक गोवर्स रहे। विवेक को सभी राष्ट्रीय संघों के 50 प्रतिशत मत, मीडिया के 23 प्रतिशत मत और प्रशंसकों/खिलाड़ियों के 15.1 प्रतिशत मत से कुल 34.5 मत मिले। कासेला को कुल 22 प्रतिशत जबकि गोवर्स को कुल 20.9 प्रतिशत मत मिले।

जब विवेक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया तब उनकी उम्र महज 17 साल थी। उस समय वह भारत की ओर से खेलने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। अब तक वह 50 से अधिक मैचों में हिस्सा ले चुके हैं। दूसरी तरफ 19 वर्षीय लालरेंसीअमि ने इस रेस में अर्जेंटीना के जूलिएट जनकुनास और नीदरलैंड के फ्रीडेरीके मतला को पछाड़ा। भारतीय महिला टीम की स्ट्राइकर ने विश्व कप में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था। उसके बाद से उनके प्रदर्शन में निरंतरता देखने को मिली है।

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1226932593561686018?s=20

हॉकी इंडिया ने विवेक को पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने कहा, "एफआईएच के साल के उभरते हुए पुरुष खिलाड़ी का प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने के लिए मैं विवेक को बधाई देता हूं। उसने काफी अच्छी तरह सीनियर टीम में जगह बनाई और मिडफील्ड में प्रभावी रहा तथा उम्मीद के मुताबिक अपना काम किया।"

विवेक ने यह उपलब्धि हासिल करने में मदद के करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ''यह मेरे लिए बड़ा लम्हा है और मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मेरे लिए मतदान किया। भारतीय टीम के लिए और कड़ी मेहनत करने के लिए यह बड़ी प्रेरणा है।''

Next Story
Share it