महिला अंडर-23 तीन राष्ट्र टूर्नामेंट - स्वीडन ने भारत को 1-0 से हराया

भारतीय सीनियर महिला राष्ट्रीय टीम अंडर-23 तीन देशों के टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए स्वीडन की यात्रा कर रही है। आज उनका उनका सामना मेजबान स्वीडन से है।

Update: 2022-06-22 16:08 GMT

भारतीय सीनियर महिला राष्ट्रीय टीम अंडर 23 तीन देशों के टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए स्वीडन की यात्रा कर रही है। आज उनका  उनका सामना मेजबान स्वीडन से 9:30 बजे होगा। आइये द ब्रिज पर मैच का लाइव ब्लॉग देखते है फुटबॉल 

Live Updates
2022-06-22 18:07 GMT

भारत ने बहुत बहादुरी से मुकाबला किया की लेकिन अंतिम लम्हों में स्वीडन ने बाज़ी मार ली और 1 गोल से जीत दर्ज की 




2022-06-22 18:02 GMT

कुल समय तक मैच 0-0 पर बराबरी पर रहने पर अतिरिक्त समय में मैच गया और मैच समाप्त होने से कुछ सेकंड पहले स्वीडन ने गोल कर दिया, भारत और स्वीडन के बहुत से खिलाडी डी के अंदर थे और इसी भीड़ भाड़ में स्वीडन को गोल करने में कामयाबी मिल गयी



2022-06-22 17:51 GMT

स्वीडन ने बॉल को गोल तक पहुंचा ही दिया था, अदिति चौहान के द्वारा बेहतरीन बचाव 



2022-06-22 17:32 GMT

अदिति चौहान ने स्वीडन के पेनलिटी कार्नर से गोल के प्रयास को बिफल कर दिया है लेकिन इस प्रयास में वे थोड़ी चोटिल हो गयी 



2022-06-22 17:25 GMT

स्वीडन ने भारत के ऊपर हमले तेज कर दिये है लेकिन भारत की रक्षा पक्ति सचेत है और बहादुरी से उनका मुक़ाबला कर रही है 



2022-06-22 17:02 GMT

आप इस मैच को यूट्यूब पर देख सकते है 


2022-06-22 16:53 GMT

हाफ टीम से ठीक पहले स्वीडन को गोल करने का एक बेहतरीन मौका मिला जिसे भारत की रक्षा पक्ति और गोलकीपर अदिति चौहान ने सफल नहीं होने दिया



2022-06-22 16:49 GMT

मैच हाफ टाइम की तरफ बढ़ रहा है लेकिन दोनों ही टीमें संभल कर खेल रही है  



2022-06-22 16:43 GMT

किसी भी टीम को अभी तक गोल करने में सफलता नहीं मिली है 



Tags:    

Similar News