फुटबॉल
महिला अंडर-23 तीन राष्ट्र टूर्नामेंट - स्वीडन ने भारत को 1-0 से हराया
भारतीय सीनियर महिला राष्ट्रीय टीम अंडर-23 तीन देशों के टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए स्वीडन की यात्रा कर रही है। आज उनका उनका सामना मेजबान स्वीडन से है।

भारतीय सीनियर महिला राष्ट्रीय टीम अंडर 23 तीन देशों के टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए स्वीडन की यात्रा कर रही है। आज उनका उनका सामना मेजबान स्वीडन से 9:30 बजे होगा। आइये द ब्रिज पर मैच का लाइव ब्लॉग देखते है फुटबॉल
Live Updates
- 22 Jun 2022 11:37 PM IST
फुल टाइम भारत 0-1 स्वीडन
भारत ने बहुत बहादुरी से मुकाबला किया की लेकिन अंतिम लम्हों में स्वीडन ने बाज़ी मार ली और 1 गोल से जीत दर्ज की

- 22 Jun 2022 11:32 PM IST
97 मिनट भारत 0-1 स्वीडन
कुल समय तक मैच 0-0 पर बराबरी पर रहने पर अतिरिक्त समय में मैच गया और मैच समाप्त होने से कुछ सेकंड पहले स्वीडन ने गोल कर दिया, भारत और स्वीडन के बहुत से खिलाडी डी के अंदर थे और इसी भीड़ भाड़ में स्वीडन को गोल करने में कामयाबी मिल गयी

- 22 Jun 2022 11:21 PM IST
87 मिनट भारत 0-0 स्वीडन
स्वीडन ने बॉल को गोल तक पहुंचा ही दिया था, अदिति चौहान के द्वारा बेहतरीन बचाव

- 22 Jun 2022 11:02 PM IST
68 मिनट भारत 0-0 स्वीडन
अदिति चौहान ने स्वीडन के पेनलिटी कार्नर से गोल के प्रयास को बिफल कर दिया है लेकिन इस प्रयास में वे थोड़ी चोटिल हो गयी

- 22 Jun 2022 10:55 PM IST
58 मिनट भारत 0-0 स्वीडन
स्वीडन ने भारत के ऊपर हमले तेज कर दिये है लेकिन भारत की रक्षा पक्ति सचेत है और बहादुरी से उनका मुक़ाबला कर रही है

- 22 Jun 2022 10:23 PM IST
45 मिनट भारत 0-0 स्वीडन
हाफ टीम से ठीक पहले स्वीडन को गोल करने का एक बेहतरीन मौका मिला जिसे भारत की रक्षा पक्ति और गोलकीपर अदिति चौहान ने सफल नहीं होने दिया

- 22 Jun 2022 10:19 PM IST
37 मिनट भारत 0-0 स्वीडन
मैच हाफ टाइम की तरफ बढ़ रहा है लेकिन दोनों ही टीमें संभल कर खेल रही है

- 22 Jun 2022 10:13 PM IST
20 मिनट भारत 0-0 स्वीडन
किसी भी टीम को अभी तक गोल करने में सफलता नहीं मिली है


