एशियाई ट्रैक साइकलिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य मेडल अपने नाम किया

दूसरे दिन शुक्रवार को 12 वर्ग में अंतिम दौर के मुकाबले हुए जिसमें चार मैच पैरा साइकिलिंग स्पर्धा में हुए

Update: 2022-06-20 09:37 GMT

एशियाई ट्रैक साइकलिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन मेजबान भारत ने यहां एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल आठ मेडल जीतें। भारत ने 41वीं सीनियर, 28वीं जूनियर एशियाई ट्रैक एवं 10वीं पैरा ट्रैक साइकलिंग चैंपियनशिप में अब तक 18 पदक अपने नाम किया है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को 12 वर्ग में अंतिम दौर के मुकाबले हुए जिसमें चार मैच पैरा साइकिलिंग स्पर्धा में हुए।

भारत ने पैरा साइकलिंग में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य मेडल जीता जबकि सीनियर खिलाड़ियों ने दो रजत और जूनियर खिलाडिय़ों ने तीन कांस्य मेडल जीते। ट्रैक साइकलिस्ट मयूरी लुटे ने 500 मीटर टाइम ट्रायल स्पर्धा में कांस्य मेडल जीता। दो दिनों के अंदर मयूरी का यह दूसरा कांस्य मेडल और सीनियर वर्ग की स्पर्धा में उनका पहला मेडल है। मयूरी ने टाइम ट्रायल में 36.481 सेकेंड का समय लेते हुए 49.340 किमी प्रतिघंटा की रफ़्तार हासिल किया।

भारत ने महिला जूनियर वर्ग में व्यक्तिगत लक्ष्य में पूजा डेनोल के कांस्य मेडल के साथ दिन की शुरूआत करते हुए दो मिनट 31.277 सेकेंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। आपको बता दें कि उन्होंने इस दौरान दो मिनट 37.410 सेकेंड का अपना पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। महिला जूनियर वर्ग में नीरज कुमार 2000 मीटर रेस स्पर्धा में स्वर्ण मेडल की दौड़ में कजाकिस्तान के मैक्सिम ट्रास्किन से पिछड़ गए जिससे उन्हें रजत मेडल से संतोष करना पड़ा।

वहीं सीनियर पुरुष व्यक्तिगत लक्ष्य वर्ग में विश्वजीत सिंह ने चार किमी रेस में नौ मिनट के समय के साथ मलेशिया के कियात चुन की 10 मिनट की रेस को पिछे करते हुए कांस्य मेडल पर कब्ज़ा किया। हालांकि पुरूष एलीट स्पर्धा में भारतीय ट्रैक साइकलिस्ट को इसो एल्बेन को हार का सामना करना पड़ा। भारत महिला एलीट वर्ग के व्यक्तिगत लक्ष्य वर्ग की एक और स्टार खिलाड़ी मीनाक्षी ने भी निराश किया। वह तीन मिनट 50.223 सेकेंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

Tags:    

Similar News