एशियाई ट्रैक साइकलिंग चैम्पियनशिप में तीसरे दिन भारत ने जीते दो कांस्य पदक, रोनाल्डो और बिरजीत ने दिलाए पदक

इसी के साथ अब भारत के चैंपियनशिप में कुल 20 पदक हो गए हैं

Update: 2022-06-21 08:40 GMT

रोनाल्डो सिंह 

देश की राजधानी दिल्ली में चल रही एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप के तीसरे दिन भारत के एथलीटों ने देश के लिए दो कांस्य पदक जीते। इसी के साथ अब भारत के चैंपियनशिप में कुल 20 पदक हो गए हैं। तीसरे दिन भारत के लिए रोनाल्डो सिंह और बिरजीत युमनाम ने कांस्य पदक जीते।  

Full View

स्पर्धा में विश्व जूनियर चैम्पियन और एशियाई रिकॉर्ड धारक रोनाल्डो ने 58.254 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से साइकिल चलाते हुए एक मिनट 01.798 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इसी के साथ रोनाल्डो सिंह एक किलोमीटर टाइम ट्रायल स्पर्धा में अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।

इस स्पर्धा में जापान के युता ओबारा एक मिनट 01.118 सेकंड (59.902 किलोमीटर प्रति घंटा) ने पहला और मलेशिया के मोहम्मद फादहिल ने एक मिनट 01.639 सेकंड के समय के दूसरा स्थान हासिल किया। रेस के बाद रोनाल्डो ने कहा कि वहां यहां अपने देशवासियों के समक्ष स्वर्ण पदक का लक्ष्य लेकर उतरे थे, लेकिन वह अपने पिछले चैंपियनशिप के समय को ही दोहरा पाए, जो स्वर्ण के लिए काफी नहीं था। वह अब अपनी तकनीकि पर और ज्यादा ध्यान देंगे।

वही भारत के लिए दिन का दूसरा पदक बिरजीत युमनाम ने 10 किलोमीटर के 40 लैप के पुरुष जूनियर वर्ग में जीता। उन्होंने 35वें लैप के बाद लिया करबुतोव (कजाकिस्तान) और अमीर अली (ईरान) को पछाड़ते हुए यह पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में कोरिया के हवारंग किम ने स्वर्ण, जबकि मलेशिया के जुल्फहमी ऐमान ने रजत पदक हासिल किया।

इसके अलावा भारत के अन्य एथलीट विश्वजीत सिंह 10 किलोमीटर टेंपो रेस में दुर्घटना का शिकार हो गए। रेस के दौरान वह मलेशियाई के जुलहेल्मी जैनल से टकरा गए। उन्हें चोटें आई हैं। उन्हें इसके बाद रेस छोडनी पड़ी। 

Tags:    

Similar News