10 साल का बच्चा साईकिल से कर रहा 2500 किमी का सफर तय, यात्रा के जरिए दे रहा सुभाषचंद्र बोस का संदेश

अरब ने अपनी 2500 किमी की यात्रा इंफाल के मोइरांग में आईएनए स्मारक से 14 अप्रैल को शुरू की थी

Update: 2022-04-28 11:08 GMT

अरब भारद्वाज

https://hindi.thebridge.in/cycling/10-year-old-boy-cycling-2500-km-message-subhash-chandra-bose-31036

इन दिनों देशभर में एक 10 साल का बच्चा खूब सुर्खिया बटोर रहा है। इस बच्चे का नाम अरब भारद्वाज है। जो इन दिनों साईकिल से पूरे देश में 2500 किमी का सफर तय कर रहे हैं। अपनी यात्रा में वे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने से पहले मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से गुजरेंगे। उनके साथ उनके पिता अतुल एम. भारद्वाज भी हैं। जो कि एक पेशे से डाॅक्टर है।

Full View

अरब ने अपनी 2500 किमी की यात्रा इंफाल के मोइरांग में आईएनए स्मारक से 14 अप्रैल को शुरू की थी। उनकी यात्रा एक महीने में दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर खत्म होने की संभावना है। वें अपनी इस यात्रा के जरिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस का संदेश देकर लोगों में देशप्रेम की चेतना जगा रहे है।


नेताजी से हुए प्रेरित

अरब ने कहा कि वह भारत की स्वतंत्रता के लिए नेताजी के संघर्ष व योगदान से प्रेरित है। उसने कहा कि जब मैं कक्षा दूसरी में था, मेरे दादाजी ने मुझे देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में कहानियां सुनाना शुरू किया था। उन्होंने मुझे देश के स्वतंत्रता संग्राम के बारे में कई किताबें पढ़ने को दीं। इससे मैं नेताजी और देश के लिए उनकी लड़ाई से प्रेरित हुआ। देश की आजादी के 75वें साल और नेताजी की 125वीं जयंती पर मैं कुछ करना चाहता था।

आगे उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने उनके पिता के साथ साइकिल यात्रा पर जाने के विचार का समर्थन किया। यह अभियान दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर समाप्त होगा। इसका मकसद राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाना है। अरब ने कहा कि वह भविष्य में सेना में शामिल होना चाहता है। "मैं देश की सेवा करना चाहता हूँ।"

Similar News