Women's T20 World Cup: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने मेजबान साउथ अफ्रीका को 3 रन से दी मात

श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका को तीन रन से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

Update: 2023-02-11 06:10 GMT

आईसीसी टी20 महिला विश्व कप का आगाज हो चुका हैं। जहां टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका की टीम ने रोमांचक मुकाबले में मेहबान साउथ अफ्रीका को हरा दिया। श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका को तीन रन से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। श्रीलंका द्वारा दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 9 विकेट खोकर 126 रन ही बना पाई हार गई।

श्रीलंका की तरफ से कप्तान चामारी अटापट्टू ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत धीमी रही लेकिन फिर कप्तान अटापट्टू ने मैदान पर आकर मोर्चा संभाला और 50 गेंद में 12 चौकों की मदद से 68 रन बनाये। कप्तान का साथ विष्मी गुणरत्ने ने दिया, जिन्होंने 34 गेंद में 35 रन बनाये।

साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन सुने लूस ने बनाए। लूस ने 27 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली।

गेंदबाजी में श्रीलंका की टीम ने शानदार प्रदर्शन दिखाया। विजेता टीम की ओर से इनोका रणवीरा ने 3 विकेट लिए। वहीं ओशादी रणसिंघे और सुगंधिका कुमारी ने 1-1 विकेट चटकाए।

Tags:    

Similar News