Women's T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दी करारी हार, 102 रन से जीता मुकाबला

लगातार दूसरी हार के बाद श्रीलंका का सफर विश्व कप से खत्म हो गया है।

Update: 2023-02-20 07:09 GMT

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर जीत हासिल कर ली। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच चले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 102 रन से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम रखी है। वहीं लगातार दूसरी हार के बाद श्रीलंका का सफर विश्व कप से बाहर हो गया हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 15.5 ओवर में 60 रन पर ढेर हो गई और हार गई।

न्यूजीलैंड के पहले विकेट के लिए सलामी बैटर सूजी बेट्स और बर्नाडाइन बेजुइडेनहॉउट ने 46 रन जोड़े। बर्नाडाइन 32 रन बनाकर आउट हुईं, वहीं सूजी ने 56 रन की पारी खेली। इसके बाद तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आईं अमेलिया केर ने 48 गेंद पर 66 रन बनाए, अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके लगाए।

जबकि श्रीलंका की तरफ से पारी की शुरुआत करने आईं हर्षिता समरविक्रमा 8 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद कप्तान चमारी अटापट्टू 19 रन ही बना पाईं, चमारी के अलावा माल्शा शेहानी ही दोहरे अंक में पहंचने में सफल रहीं। श्रीलंका की बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक में नहीं पहुंच पाईं।

Tags:    

Similar News