Women's IPL: पूर्व कप्तान मिताली और गेंदबाज झूलन ने नीलामी के लिए कराया रजिस्टर

महिला आईपीएल का पहला संस्करण मार्च के महीने में मुंबई और नवी मुंबई में आयोजित किया जा सकता हैं।

Update: 2023-01-17 10:54 GMT

महिला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले संस्करण का आगाज जल्द ही होने वाला हैं। क्रिकेट की इस बड़ी लीग के लिए भारतीय क्रिकेट की पूर्व दो दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज और झूलन गोस्वामी ने महिला आईपीएल के उद्घाटन संस्करण की नीलामी के लिए रजिस्टर करा लिया हैं। पूर्व कप्तान मिताली और तेज गेंदबाजी झूलन दोनों ने राष्ट्रीय टीम के साथ अपने कार्यकाल के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व किया है। और यही वजह है कि महिला आईपीएल को बढ़ावा मिलेगा।

इससे पहले झूलन ने कहा था, "अभी तक, मैंने फैसला नहीं किया है क्योंकि अभी तक महिला आईपीएल की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हमें उम्मीद है कि यह आने वाले सीजन में अवसर आ सकता है। आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें और फिर मैं फैसला करूंगी। इस वक्त मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना करियर खत्म कर रही हूं। मैंने हर बार आनंद लिया है।"

बता दें महिला आईपीएल के उद्घाटन संस्करण के लिए नीलामी अस्थायी रूप से फरवरी की शुरुआत में होने वाली है। आईपीएल के मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस डब्ल्यूआईपीएल में टीमों के लिए ऑफर देने की रुचि हैं। खबरों के मुताबिक महिला आईपीएल का पहला संस्करण मार्च के महीने में मुंबई और नवी मुंबई में आयोजित किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News