Women's Asia Cup: पाकिस्तान को 1 रन से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह

अब भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला 16 अक्टूबर को होना हैं।

Update: 2022-10-13 14:57 GMT

एशिया कप में गुरुवार को हुए दूसरे रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को एक रन रहते हुए हरा दिया। और इसी के साथ श्रीलंका ने फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली। जहां उसका सामना भारतीय टीम से होगा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। श्रीलंका द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने काटें की टक्कर दी लेकिन आखिरी ओवर में एक रन से मात खा गई।

श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन हर्षिथा मडावी ने बनाए। हर्षिथा ने 41 गेंदों में 35 बनाए। वहीं पाकिस्तान की तरफ से बिस्माह मारूफ ने सबसे ज्यादा 41 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली।

बता दें इससे पहले भारत थाईलैंड को हारकर फाइनल में अपनी जगह बना चुका हैं। भारत और श्रीलंका के बीच यह फाइनल मुकाबला 16 अक्टूबर को होना हैं।

Tags:    

Similar News