बतौर कप्तान पहली बार विश्व कप खेल रहे रोहित शर्मा ने ट्रॉफी जीतने के लिए कही यह बात

भारत ने आखिरी बार 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईसीसी ट्रॉफी जीती थी।

Update: 2022-10-20 07:44 GMT

रोहित शर्मा

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होना हैं। जहां भारतीय टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगा। विश्व कप में 15 साल पहले मिली जीत के बाद इस बात रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम खिताब अपने नाम कर करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत ने आखिरी बार 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईसीसी ट्रॉफी जीती थी।

इस बार खिताब जीतने की रणनीति को लेकर कप्तान रोहित का मानना है कि अगर लोग मैच के दौरान खुद को शांत और संयमित रख सकते हैं तो हमें वे परिणाम मिलेंगे जिनकी हम तलाश कर रहे हैं। हमें विश्व कप जीते हुए कुछ समय हो गया है।

एक वीडियो में रोहित शर्मा ने कहा, "उद्देश्य और विचार प्रक्रिया विश्व कप जीतना है लेकिन हम जानते हैं कि हमें वहां पहुंचने के लिए बहुत सी चीजों पर काम करने की जरूरत है। इसलिए हमारे लिए एक समय में एक कदम और प्रत्येक टीम पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। सेमीफाइनल या फाइनल के बारे में हम पहले नहीं सोचते हैं।"

रोहित के लिए यह विश्व कप खास है क्योंकि उनकी यह पहला मौका है जब वह बतौर कप्तान मैदान में उतर रहे है। टीम की कमान रोहित के हाथ में है जिस वजह से उन पर जिम्मेदारी भी बढ़ी हैं। इससे पहले वाले विश्व कप में विराट कोहली टीम की कमान संभाल रहे थे। कप्तान के रूप में अपना पहला विश्व कप खेल रहे रोहित ने कहा, "यह टीम की कप्तानी करने के लिए एक बड़ा सम्मान है। कप्तान के रूप में मेरा पहला विश्व कप है, इसलिए मैं इसे लेकर उत्साहित हूं। यहां आने और कुछ खास करने का यह शानदार मौका है।''

भारतीय टीम के कप्तान ने यह भी कहा कि हर बार जब आप विश्व कप के लिए आते हैं तो यह बहुत अच्छा होता है। पर्थ में हमारे पास एक अच्छा प्रशिक्षण शिविर था। हमने हाल ही में घर पर दो सीरीज जीती थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया एक अलग चुनौती होगी। स्थितियां चुनौतीपूर्ण होंगी लेकिन एक कारण है हम यहां जल्दी क्यों आए।

Tags:    

Similar News