सूर्यकुमार यादव और स्मृति मंधाना क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामित

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को लगातार दूसरी बार आईसीसी महिला टी20 क्रिकेटर आफ द ईयर 2022 पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया

Update: 2022-12-29 13:42 GMT

स्मृति मंधाना

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2022 के सलाना पुरस्कारों  के लिए खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट कर लिए हैं। भारतीय बल्लेबाजों सूर्यकुमार यादव और स्मृति मंधाना को वर्ष 2022 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर 2022 (टी20 वर्ष के क्रिकेटर) पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। वनडे की लिस्ट में एक भी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है।

सूर्यकुमार को टी20 विश्व कप विजेता इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन, पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और जिम्बाब्वे के बल्लेबाजी ऑलराउंडर सिकंदर रजा के साथ प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए चुना गया है। वहीं, वनडे में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के साथ ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और वेस्टइंडीज के शाई होप का नाम शॉर्टलिस्ट किया गया। सिकंदर रजा दोनों फॉर्मेट में अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

सूर्यकुमार का इस साल खेल के सबसे छोटे प्रारूप में शानदार प्रदर्शन रहा। वह अपने 360-डिग्री स्ट्रोकप्ले के साथ प्रारूप में एक वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 46.56 की औसत से 187.43 की स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाकर सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में साल का अंत किया। 2022 में उनके नाम सबसे ज्यादा 68 छक्के भी रहे। साथ ही 2 शतक, 9 अर्धशतक रहे।

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को लगातार दूसरी बार आईसीसी महिला टी20 क्रिकेटर आफ द ईयर 2022 पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। उनके अलावा पाकिस्तान की ऑफ स्पिन आलराउंडर निदा डार, न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन और आस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी आलराउंडर ताहलिया मैकग्रा को भी नामांकित किया गया है। स्मृति ने इस साल टी20 में अच्छा प्रदर्शन किया, एक भारतीय महिला द्वारा सबसे तेज अर्धशतक (सिर्फ 23 गेंदों पर) टी20 में 2500 रन के आंकड़े को पार करने के लिए, 2022 में पांच अर्धशतक सहित 23 मैचों में 594 रन बनाए।

बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज ने राष्ट्रमंडल खेलों 2022, बांग्लादेश में महिला टी20 एशिया कप और आस्ट्रेलिया के खिलाफ यादगार पांच मैचों की टी20 घरेलू श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया।

Tags:    

Similar News