अपने पंसदीदा क्रिकेटर से मिलने सात समंदर पार पहुंचा फैन, क्रिकेटर ने मिलकर उपहार के तौर पर दिया अपना बल्ला

भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव से मिलने के लिए उनका फैन मुंबई से डबलिन पहुंच गया

Update: 2022-06-30 15:38 GMT

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उनका फैन

भारत में क्रिकेट को एक मजहब की तरह माना जाता है। भारत में क्रिकेट फैन्स क्रिकेटर को अपना भगवान मानते हैं। वें अपने पंसदीदा क्रिकेटर से मिलने किसी भी हद गुजर जाते हैं और कहीं भी पहुंच जाते हैं। अब इसका हाल ही में ताजा उदाहरण सामने आया है। जहां भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव से मिलने के लिए उनका फैन मुंबई से डबलिन पहुंच गया। 

उस फैंस की जानकारी को देते हुए सूर्यकुमार यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर फैंस के साथ अपनी तस्वीर को पोस्ट किया। इस पोस्ट में इस फैन के द्वारा बनाया गया  'सूर्यकुमार दादा' नाम का एक पोस्टर भी दिखाई दे रहा है। साथ ही भारतीय टीम के इस खिलाड़ी ने उस फैन को एक बैट भी गिफ्ट किया। अपने पोस्ट में सूर्यकुमार ने लिखा, 'हम जहां भी जाते हैं इस तरह के अपार समर्थन को देखना वाकई दिल को छू लेने वाला है ,हमेशा हमारा साथ देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।'

आपको बता दे यह फैन हाल ही में हुए आयरलैंड और भारत के टी20 मैच में भी नजर आया था। जहां फैन सूर्यकुमार यादव का पोस्टर लेकर उन्हें सपोर्ट कर रहा था। हालांकि सूर्यकुमार यादव आयरलैंड के खिलाफ दोनों ही मैचों में कुछ ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। 

Tags:    

Similar News