T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव इस साल टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए

सूर्यकुमार का स्ट्राइक रेट भी कमाल का है, उनका स्ट्राइक रेट 184.86 का है

Update: 2022-10-27 15:27 GMT

सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला रूकने का नाम नहीं ले रहा। सामने चाहे कोई भी टीम हो वह उनकी धज्जियां उड़ाकर रख देते हैं। सूर्यकुमार अपनी बल्लेबाजी से एक से बढ़कर एक नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।  इसी सिलसिले में उन्होंने टी20 विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में एक और उपलब्धि अपने नाम की है।

नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले तक टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के नाम थे। उन्होंने 19 टी20 मुकाबलों में 54.73 की औसत से 825 रन बनाए थे। जबकि सूर्यकुमार यादव के तब 816 रन ही थे। लेकिन, नीदरलैंड के खिलाफ 25 गेंदों में 51 रन बनाने के बाद सूर्यकुमार यादव के अब इस साल 25 टी20 मैचों में 41.28 की औसत से 867 रन हो गए हैं। इसी के साथ वह इस साल टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। सूर्यकुमार का स्ट्राइक रेट भी कमाल का है, उनका स्ट्राइक रेट 184.86 का है। टी20 में सूर्यकुमार इस साल 7 अर्धशतक तो वहीं एक शतक भी लगा चुके हैं।

जहाँ इस साल सर्वाधिक टी20 रनों में यहां सूर्यकुमार पहले स्थान पर बने हुए हैं, वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी टॉप-5 में जगह बना ली है। वह 16 मैचों में 57.18 की औसत के साथ 629 रन बनाकर पांचवे स्थान पर बने हुए हैं। इस सूची में जिम्बाव्बे के सिकंदर रज़ा तीसरे स्थान पर हैं, जबकि श्रीलंका के पी. निस्संका चौथे स्थान पर हैं।

साल 2022 में टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

नाम 

मैच 

रन 

शतक 

अर्धशतक

1. सूर्यकुमार यादव (भारत)

2586717

2. मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) 

1982509

3. सिकंदर रज़ा (जिम्बाव्बे)

2066105

4. पी. निस्संका (श्रीलंका)

2163605

5. विराट कोहली (भारत)

1662916


Tags:    

Similar News