इस साल अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव

इसी के साथ वह साल 2022 में टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

Update: 2022-09-26 10:48 GMT

भारतीय क्रिकेट टीम के दमदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टी 20 क्रिकेट में इस साल यानी की 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्य कुमार लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में सूर्यकुमार ने अर्धशतकीय पारी खेली। यादव ने 5 छक्के व 5 चौकों की मदद से 36 गेंदों 69 ताबड़तोड़ रन बनाए। इसी के साथ वह साल 2022 में टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

छक्के लगाने के मामले में उन्होंने अब पाकिस्तान के बल्लेबाज मो. रिजवान की बराबरी कर ली। रिजवान ने साल 2021 में कुल 42 छक्के एक कैलेंडर वर्ष में लगाए थे।

सूर्यकुमार यादव इस साल टी20 इंटरनेशनल की 20 पारियों में 37.88 की बल्लेबाजी औसत और 182.84 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 682 रन जड़ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक जमाए हैं।

वहीं सूर्यकुमार के अलावा रोहित शर्मा ने इस साल 20 मैचों में 27.61 की बल्लेबाजी औसत और 147.04 की स्ट्राइक रेट से 497 रन बनाए हैं, जिसके बाद वह सूर्यकुमार के बाद साल 2022 में दूसरे सबसे ज्यादा टी20 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा के बाद इस सूची में श्रेयस अय्यर (449), हार्दिक पांड्या (436) और विराट कोहली (433) का नाम आता है।

Tags:    

Similar News