श्रीलंकाई क्रिकेटर धनुष्का गुणतिलका को यौन उत्पीड़न मामले में जमानत

अगर वह अपनी जमानत का उल्लंघन करते हैं, तो निश्चित रूप से उनका करियर खत्म हो जाएगा

Update: 2022-11-17 15:13 GMT

धनुष्का गुणतिलका

https://hindi.thebridge.in/cricket/sri-lankan-batsman-dhanushka-gunatilaka-denied-bail-36999

श्रीलंकाई क्रिकेटर धनुष्का गुणतिलका को ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप अभियान के दौरान एक महिला से कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में बृहस्पतिवार को जमानत मिल गयी, लेकिन मुकदमे की सुनवाई के दौरान उन्हें सोशल मीडिया अकाउंट के इस्तेमाल से प्रतिबंधित कर दिया गया। गुणतिलका 'पार्कलिया करेक्शनल सेंटर' में हिरासत में हैं और वहीं से वीडियो लिंक से सिडनी की डाउनिंग सेंटर कोर्ट में पेश हुए।

31 वर्षीय को 6 नवंबर को ससेक्स स्ट्रीट पर हयात रीजेंसी होटल में गिरफ्तार किया गया था। उनके ऊपर सिडनी की एक 29 वर्षीय महिला के साथ सहमति के बिना यौन संबंध बनाने का आरोप है। वह महिला उनको टिंडर पर मिली थी। इस आरोप के बाद से क्रिकेट लगातार हिरासत में हैं। दनुष्का को जब गिरफ्तार किया गया तब श्रीलंका की टीम विश्व कप से बाहर होने के बाद स्वेदश रवाना होने के लिए तैयार हो रही थी।

 टिंडर, सोशल मीडिया और डेटिंग एप के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के अलावा जमानत की शर्तों में 150,000 आस्ट्रेलियाई डॉलर देना, पासपोर्ट सरेंडर करना, पुलिस में दो बार रिपोर्ट करना, रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक 'कर्फ्यू' और शिकायतकर्ता सें संपर्क नहीं करना शामिल हैं।

इसी बीच क्रिकेटर के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल को श्रीलंकाई क्रिकेट संघ और श्रीलंकाई सरकार द्वारा समर्थित किया जा रहा था। उन्होंने कहा, "अगर वह अपनी जमानत का उल्लंघन करते हैं, तो निश्चित रूप से उनका करियर खत्म हो जाएगा।"

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने गुणतिलका को उनकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया था।

Tags:    

Similar News