भज्जी के बाद अब दादा जा सकते है राज्य सभा, राष्ट्रपति कर सकते है मनोनीत

यदि सौरव नहीं जाते है तो उनकी जगह उनकी पत्नी डोना गांगुली को राज्य सभा भेजा जा सकता है

Update: 2022-05-09 11:23 GMT

सौरव गांगुली

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली जल्द ही राज्य सभा जा सकते है। गांगुली किसी पार्टी की ओर से नहीं बल्कि राष्ट्रपति मनोनीत सदस्य के तौर पर राज्य सभा जा सकते है। उनके अलावा उनकी पत्नी डोना गांगुली के भी कयास लगाए जा रहे है। यदि सौरव नहीं जाते है तो उनकी जगह उनकी पत्नी डोना गांगुली को राज्य सभा भेजा जा सकता है। डोना पेशे से एक ओडिसी नृत्यांगना हैं।

पिछले दिनों कुछ सूत्रों के हवाले से दोनों को राज्य सभा भेजने को लेकर खबर आयी थी। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गत शुक्रवार को सौरव के घर जाकर रात्रि भोज करने के बाद से यह कयास जोरों पर है। इसके अलावा सौरव के तृणमूल कांग्रेस, भाजपा व माकपा, तीनों राजनीतिक दलों के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं।

मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के बारे में सौरव ने शनिवार को ही एक कार्यक्रम में कहा था कि उनसे उनका बेहद करीबी रिश्ता है। राज्य के पूर्व शहरी विकास मंत्री व वरिष्ठ माकपा नेता अशोक भट्टाचार्य से उनके गहरे संबंध जगजाहिर हैं।

वही आपको बता दे राज्यसभा के 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किये जाते है। जो केंद्र सरकार की तरफ से राष्ट्रपति के पास भेजे जाते है। इनमें साहित्य, विज्ञान, कला व समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होते हैं। जिनका आने वाले दिनों में चयन होना है। इन सदस्यों में ही सौरव गांगुली या उनकी पत्नी का नाम शामिल हो सकता है।


Tags:    

Similar News