बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

भारत के लिए आखिरी बार 2015 में खेलने वाले 36 वर्षीय उथप्पा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर संन्यास की जानकारी दी।

Update: 2022-09-15 15:35 GMT

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट के सभी रूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी हैं। भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम (2007) के सदस्य रहे थे। भारत के लिए आखिरी बार 2015 में खेलने वाले 36 वर्षीय उथप्पा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर संन्यास की जानकारी दी।

संन्यास की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, "अपने देश और अपने राज्य कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है। सभी अच्छी चीजों का हालांकि अंत होता है। मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है।''

उथप्पा ने कहा, "मुझे पेशेवर क्रिकेट खेलना शुरू किए हुए 20 साल हो गए हैं, और अपने देश और राज्य (कर्नाटक) का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ा सम्मान रहा है। उतार-चढ़ाव भरी यह अद्भुत यात्रा शानदार रही है। इसने मुझे एक इंसान के रूप में विकसित होने का मौका दिया।"

उथप्पा के करियर की बात करें तो उन्होंने 2004 अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके दो साल बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया। इसके अलावा भारत के लिए उन्होंने 46 एकदिवसीय और 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमश: 934 और 249 रन बनाए है। उन्होंने इसके साथ ही प्रथम श्रेणी में 9446 और लिस्ट ए में 6534 रन बनाये है।

वहीं उथप्पा के नाम इंडियन प्रीमियर लीग की दो (2014 और 2021) ट्रॉफी है। गौरतलब है कि वह 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के अहम सदस्य थे।

Tags:    

Similar News