क्रिकेटर बीच मैदान पर बना रोमांटिक पति, पत्नी को अनोखे अंदाज में कहा आई लव यू

शतक लगाने के बाद बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी एक दम से क्रिक्रेटर से बीच मैदान पर एक रोमांटिक पति बन गए

Update: 2022-06-16 13:46 GMT

मनोज तिवारी और पत्नी सुष्मिता 

क्रिकेट को जेंटलमैन का गेम कहा जाता है। लेकिन कई बार इसी जेंटलमैन के गेम में क्रिकेटर कई बार कुछ ऐसी गतिविधियां कर देते हैं जिस पर सब हैरान हो जाते है।  

जैसे कभी कोई क्रिकेटर मैदान के बीच से अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को फ्लाइंग किस देता है। तो कभी कोई क्रिकेटर मैदान से अपने बच्चों को कुछ खास संदेश देते हैं। क्रिकेटरों की यह गतिविधियां देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। अब इसी तरह की गतिविधि एक बार फिर एक क्रिकेटर ने की जिसे देखकर हर कोई हैरानी जता रहा है।

दरअसल बेंगलुरु में चल रहे रणजी ट्राॅफी के सेमीफाइनल मैच में बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ शानदार शतक लगाया। शतक लगाने के बाद वे एक दम से क्रिक्रेटर से बीच मैदान पर एक रोमांटिक पति बन गए। उन्होंने एक पर्ची निकाली, जिसमें उनकी जिंदगी के तीन सबसे खास लोगों का नाम था। सबसे पहले पत्नी सुष्मिता का नाम है। सुष्मिता के साथ-साथ उनके बच्चों का नाम भी लिखा हुआ था। मनोज तिवारी का यह छोटी सा काम बताता है कि वह अपने परिवार से कितना प्यार करते हैं। 

वही मध्यप्रदेश के खिलाफ दूसरे दिन 84 रन पर नाबाद लौटे मनोज तिवारी आज 102 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ छठे विकेट के लिए शाहबाज अहमद के साथ उनकी छठे विकेट के लिए रिकॉर्ड 183 रन की साझेदारी का भी अंत हुआ। आईपीएल में आरसीबी के ऑलराउंडर शाहबाज (116) ने भी सेंचुरी ठोकी। अगर मनोज तिवारी की बात करें तो यह उनका 29वां फर्स्ट क्लास शतक था। 54/5 के स्कोर से बंगाल को 341 रन तक पहुंचाने में दोनों का बड़ा रोल रहा। तिवारी ने बीते हफ्ते क्वार्टर फाइनल में भी 74 और 136 रन बनाए थे।

Tags:    

Similar News