लंबे इंतजार के बाद चेतेश्वर पुजारा को अर्जुन पुरस्कार से किया गया सम्मानित

पांच साल बाद शनिवार को पुजारा के हाथ अर्जुन पुरस्कार सुपुर्द किया गया

Update: 2022-11-20 07:34 GMT

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को लंबे इंतजार के बाद अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं। इस पुरस्कार के लिए पुजारा के नाम की पांच साल पहले सिफारिश की थी, लेकिन अपनी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं की वजह से पुजारा को 2017 में पुरस्कार समारोह में शामिल नही हो पाए थे।

पांच साल बाद शनिवार को पुजारा के हाथ अर्जुन पुरस्कार सुपुर्द किया गया। देश के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सम्मानित होने के बाद पुजारा ने ट्वीट कर कहा, "'बीसीसीआई और अनुराग ठाकुर को बाद में अर्जुन पुरस्कार सौंपने के लिए यह सम्मान आयोजित करने के लिए धन्यवाद। इसे मैं अपनी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं के कारण उस साल ले नहीं पाया था। इसे लेकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और आभारी हूं।"

बता दें पुजारा भारत की ए टीम का हिस्सा होंगे जो अगले महीने दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी। फिलहाल वह सौराष्ट्र के लिये घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, और विजय हजारे ट्रॉफी के लिए राजधानी दिल्ली में हैं।

Tags:    

Similar News