पूर्व क्रिकेटर सहवाग ने लाइव टीवी पर कोहली को कहा छमिया, सोशल मीडिया पर सहवाग की लगी क्लास

बर्मिंघम के एजबेस्टन में चल रहा भारत और इंग्लैंड का पांचवा टेस्ट

Update: 2022-07-04 10:20 GMT

भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में चल रहा पांचवां टेस्ट दिन ब दिन रोमांचक होता जा रहा है। मैच में इस समय भारतीय मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड की पहली पारी के आधार पर अब तक 250 रन से ज्यादा की बढ़त बना ली है। लेकिन तीसरे दिन मैच में विराट कोहली और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का एक विवाद सामने आया है। जहां सहवाग ने काॅमेंट्री में विराट कोहली को छमिया कह दिया।

दरअसल, इंग्लैंड की पारी के 62वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने मैटी पोट्स को आउट किया तो विराट कोहली डांस करते हुए जश्न मनाने से खुद को रोक नहीं सके। इस दौरान पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग कॉमेंट्री कर रहे थे। उन्होंने कहा- देखो छमिया नाच रही है। इस मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सहवाग के साथ काॅमेंट्री में मोहम्मद कैफ भी मौजूद थे।

उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद सोशल मीडिया के कई यूजर्स सहवाग की क्लास लगाई और एक ट्विटर यूजर ने लिखा- सहवाग की कॉमेंट्री औसत से भी खराब कॉमेंट्री है। उन्हें नहीं पता कि क्या और कैसे अपनी बात कहनी चाहिए। एक व्यवहारहीन घमंडी व्यक्ति। एक अन्य यूजर ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें कॉमेंट्री टीम में रखा ही क्यों है।

Tags:    

Similar News