Watch Video: अनुष्का शर्मा ने शेयर की झूलन गोस्वामी पर बनी फिल्म की पहली झलक, पत्नी का नया लुक विराट कोहली को आया पसंद

अनुष्का ने इस फिल्म की पहली झलक फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के कुछ घंटों बाद ही दस लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं

Update: 2022-08-30 10:43 GMT

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाजों में से एक झूलन गोस्वामी कुछ दिनो में संन्यास लेने वाली हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 24 सितंबर को खेले जाने वाले अपने आखिरी मुकाबले के बाद चकदा एक्सप्रेस के नाम से मशहूर झूलन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से विदा ले लेंगी। झूलन के ऊपर बॉलीवुड में फिल्म बन रही हैं, जिसमें मुख्य भूमिका में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा नज़र आएंगी।

अनुष्का झूलन के करियर का पूरा सफर दिखाएंगी 39 साल की झूलन ने 19 साल की उम्र में देश के लिए पहला मैच खेला था। इसके बाद से उनका जीवन कई तरह के उतार-चढ़ावों से गुजरा। अब उनके ऊपर फिल्म बन रही हैं।

अनुष्का ने इस फिल्म की पहली झलक फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के कुछ घंटों बाद ही दस लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं और दो लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। हजारों लोगों ने कमेंट कर फिल्म को लेकर अपनी राय दी है। आम लोगों के अलावा विराट कोहली को भी यह वीडियो बहुत पसंद आया है। उन्होंने अनुष्का के पोस्ट पर कमेंट में दिल वाले इमोजी लगाए हैं।

फिल्म का वीडियो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा "पेश है चकदा एक्सप्रेस यात्रा की एक झलक।"

आपको बता दें चकदा एक्सप्रेस को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम में चुना गया है। इससे पहले वह राष्ट्रमंडल खेलों के लिए टी20 टीम का हिस्सा नहीं थीं, इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भी झूलन भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थीं। अब वह इंग्लैंड के दौरे में भारतीय टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेंगी, यह सीरीज 18 सितंबर को शुरू होगी, दूसरा मैच 21 सितंबर और तीसरा मैच 24 सितंबर को होगा। जहां झूलन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकती हैं। हालांकि जानकारी के मुताबिक वह आईपीएल में नजर आ सकती हैं 

Tags:    

Similar News