Commonwealth Games 2022: कुश्ती में रवि दाहिया ने जीता देश के लिए एक और स्वर्ण पदक

57 किलो वर्ग के फाइनल में नाईजीरिया के पहलवान को हराया

Update: 2022-08-06 17:05 GMT

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पहलवानों का पदक जीतने का सिलसिला जारी है। इस क्रम को शानिवार को रवि दाहिया ने भी जारी रखा और देश के लिए एक और स्वर्ण पदक जीता।

उन्होंने 57 किलो वर्ग के फाइनल में नाईजीरिया के एडाविकोनि 10-0 से शिकस्त दी और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ भारत का यह कुश्ती में चौथा स्वर्ण पदक जीता। रवि का यह पदक भारत के लिए कुश्ती में आठवां पदक जबकि ओवरआल देश के लिए 31वां पदक है।

मुकाबले में शुरूआत से भारतीय पहलवान ने दमदार प्रदर्शन किया और नाईजीरिया के पहलवान पर दबाव बनाया। यही कारण रहा कि नाईजीरिया का पहलवान कोई भी अंक हासिल करने में नाकाम रहे और अंत में भारतीय पहलवान ने बाजी मारी। 

Tags:    

Similar News