Commonwealth Games 2022: नवीन ने 74 किलो वर्ग में जीता स्वर्ण पदक, भारत के कुल हुए 34 पदक

नवीन ने फाइनल में पाकिस्तानी पहलवान को दी 9-0 से शिकस्त। कुश्ती में भारत ने जीता 6वां स्वर्ण पदक

Update: 2022-08-06 17:45 GMT

राष्ट्रमंडल खेलों में शानिवार को भी भारतीय पहलवानों का दमदार प्रदर्शन जारी है। भारत के पहलवान लगातार एक के बाद एक पदक जीतते जा रहे और पदक तालिका में अपना नाम जोड़ रहे हैं। अब इस पदक सूची में नवीन मलिक का नाम भी जुड़ गया है। जिन्होंने शानिवार को कुश्ती के स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 74 किलो वर्ग के फाइनल में पाकिस्तान के मोहम्मद शारीफ ताहिर को 9-0 से हरा दिया।

नवीन ने विरोधी पहलवान को अपने सामने बिल्कुल भी नहीं टिकने दिया। नवीन ने लगातार पाकिस्तानी पहलवान पर आक्रमण किया और ज्यादा से ज्यादा अंक जुटाने की कोशिश की। यही कारण रहा कि अंत में उन्होंने 9 - 0 से मैच अपने नाम कर लिया। 

Tags:    

Similar News