विश्व शतरंज रैंकिंग: तीसरे स्थान पर पहुंची भारतीय पुरुष शतरंज टीम, चीन को छोड़ा पीछे

भारत के कुल 2695 अंक है, और इन्हीं अंको के साथ भारत तीसरे स्थान पर विराजमान हो गया हैं।

Update: 2022-10-01 14:47 GMT

विश्व शतरंज संघ के द्वारा जारी ताजा अक्टूबर रैंकिंग के अनुसार पहली बार भारतीय पुरुष शतरंज टीम दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बन गयी है। भारत के कुल 2695 अंक है, और इन्हीं अंको के साथ भारत तीसरे स्थान पर विराजमान हो गया हैं। वहीं यूएसए की टीम 2728 अंको के साथ पहले , रूस 2713 अंको के साथ दूसरे, चीन 2691 अंको के साथ चौथे तो उक्रेन 2657 अंको के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

आपको बता दें शतरंज मे टीम की विश्व रैंकिंग किसी भी देश के शीर्ष 10 खिलाड़ियों की औसत रेटिंग के आधार पर तय की जाती है।

पुरुष वर्ग के अलावा महिला वर्ग की बात करें तो वहां भी भारत तीसरे स्थान पर हैं। जबकि चीन 2470 अंको के साथ पहले ,रूस 2455 अंको के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

खास बात है कि विश्व रैंकिंग में भारत के विश्वनाथन आनंद ठीक 3 साल बाद एक बार फिर से विश्व के टॉप 10 में शामिल हो गए है ,52 वर्षीय आनंद 2756 अंको के साथ नौवे स्थान पर है ,जबकि 17 वर्षीय डी गुकेश 2732 अंको के साथ 18वे , 18 वर्षीय अर्जुन एरिगासी 2728 अंको के साथ 21वें , पेंटाला हरीकृष्णा 2717 अंको के साथ 29वे और 2710 अंको के साथ विदित गुजराती 34वे स्थान पर है। जबकि विश्व शतरंज चैम्पियन मेगनस कार्लसन 2856 अंको के साथ पहले स्थान पर बने हुए है।

महिला विश्व रैंकिंग में भारत की कोनेरु हम्पी 2574 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है । वहीं हरिका द्रोणावल्ली 2507 अंको के साथ 12वें तो आर वैशाली 2451 अंको के साथ 28वें स्थान पर है ।

Tags:    

Similar News