कौस्तुव चटर्जी बने भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर

कौस्तुव पश्चिम बंगाल से आने वाले 10वें ग्रैंडमास्टर भी हैं

Update: 2023-01-02 09:44 GMT

कौस्तुव चटर्जी

 कोलकाता के 19 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी कौस्तुव चटर्जी भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर बन गये हैं। कौस्तुव पश्चिम बंगाल से आने वाले 10वें ग्रैंडमास्टर भी हैं। कौस्तुव ने शनिवार को एमपीएल राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के 10वें राउंड में ग्रैंडमास्टर मित्रभा गुहा के साथ ड्रॉ खेलकर ग्रैंडमास्टर बनने का आखिरी मानक पूरा किया। आयोजकों द्वारा रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गयी।

कौस्तुव से पहले दिसंबर 2022 में 16 वर्षीय आदित्य मित्तल भारत के 77वें ग्रैंडमास्टर बने थे।

किसी शतरंज खिलाड़ी  को ग्रैंडमास्टर बनने के लिये कम से कम 2500 फिडे रेटिंग हासिल करनी होती है। साथ ही उसे कम के कम तीन 'ग्रैंडमास्टर नॉर्म' अपने हित में करने होते हैं।

कौस्तुव ने अपना पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म अक्टूबर 2021 में बंगलादेश में एक ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट में हासिल किया था, जबकि उनका दूसरा ग्रैंडमास्टर नॉर्म उन्हें नवंबर 2022 में एशियाई चैंपियनशिप में मिला था। कौस्तुव ने 2500 फिडे रेटिंग अगस्त 2022 में प्राप्त की।

वह फिलहाल राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के 10 चरण पूरे होने के बाद ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं।

Tags:    

Similar News