भारत के अर्जुन एरिगैसी और वैशाली आर नें जीता टाटा स्टील ब्लिट्ज़ शतरंज का खिताब

अर्जुन ने 17वें राउंड में दुनिया के नंबर एक ब्लिट्ज खिलाड़ी यूएसए हिकारु नाकामुरा को हराकर जीत हासिल की।

Update: 2022-12-05 09:23 GMT

भारत के शतरंज खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन दिखाया हैं। अर्जुन ने टाटा स्टील सुपर ग्रांड मास्टर ब्लिट्ज़ शतरंज टूर्नामेंट में इतिहास रचते हुए ब्लिट्ज वर्ग का खिताब एक राउंड पहले ही अपने नाम कर लिया हैं।

अर्जुन ने इससे पहले 6.5 अंक बनाए थे, जिसके आगे बढ़ते हुए उन्होंने अपने स्कोर में 6 और जोड़े और कुल 12.5 अंको के साथ पहले स्थान पर रहे। अर्जुन ने 17वें राउंड में दुनिया के नंबर एक ब्लिट्ज खिलाड़ी यूएसए हिकारु नाकामुरा को हराकर जीत हासिल की। जिसके बाद नाकामुरा ने दूसरा, अजरबैजान के शाखिरयार ममेद्यारोव तीसरे और ईरान के परहम मघसूदलू चौथे स्थान पर रहे। जबकि भारत के विदित गुजराती को पाँचवाँ स्थान हासिल हुआ।

वहीं महिला वर्ग में भारत की आर वैशाली नें सभी को पीछे छोड़कर 13.5 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि उक्रेन की मारिया मुजयचूक 12 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर रही जबकि भारत की हरिका द्रोणावल्ली नें 11 अंक बनाकर तीसरा स्थान जीता। 

Tags:    

Similar News