भारतीय ग्रैंडमास्टर लियोन ने जीता 38वां चेसऑर्ग फेस्टिवल का खिताब, शीर्ष तीन स्थानों पर भारत के ही खिलाड़ी

ऐसा करने वाले लियोन पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

Update: 2023-03-15 12:08 GMT

भारतीय ग्रैंडमास्टर लियोन ल्यूक मेन्दोंसा ने 38वां चेसऑर्ग फेस्टिवल बैड वोरीशोफेन टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया हैं। ऐसा करने वाले लियोन पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

उन्होंने 9 राउंड के बाद 7.5 अंक हासिल किए। खास बात है कि शीर्ष तीन स्थानों पर भारत के खिलाड़ी ही विराजमान हैं।

लियोन की तरह ही भारत के ग्रैंड मास्टर विसाख एनआर ने भी 7.5 अंक बनाए। लेकिन बेहतर टाईब्रेक के आधार पर लियोन विजेता बने और विसाख दूसरे स्थान पर रहें।

तीसरा स्थान भी भारत का ही रहा है। इन दोनों के अलावा 6.5 अंक बनाकर भारत के श्याम पी निखिल सात अन्य खिलाड़ियों को टाईब्रेक में पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पाया।

बता दें इससे पहले कोई भी भारतीय शीर्ष तीन में जगह नहीं पाना पाया था। 2006 में भारत के परिमार्जन नेगी ने इस टूर्नामेंट में चौंथा स्थान हासिल किया था।

Tags:    

Similar News