Asian Chess Championships: प्रज्ञानंधा ने हमवतन मुरली को हराते हुए ओपन वर्ग में बनाई बढ़त

प्रज्ञानंधा तीन अन्य खिलाड़ियों के साथ चैंपियनशिप में संयुक्त बढ़त बना ली हैं।

Update: 2022-11-02 15:11 GMT

दिल्ली में चल रही एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंधा ने मंगलवार को हुए सातवें दौर के मैराथन मुकाबले में हमवतन कार्तिकेयन मुरली को हराते हुए 5.5 अंक से तीन अन्य खिलाड़ियों के साथ चैंपियनशिप में संयुक्त बढ़त बना ली हैं।

प्रज्ञानंधा के साथ ही ग्रैंडमास्टर हर्ष भरतकोटि ने हमवतन भारतीय ग्रैंडमास्टर एसएल नारायणन को बराबरी पर रोका। हर्ष के भी 5.5 अंक हैं। प्रज्ञानंधा और हर्ष के अलावा भारत की ओर से कौस्तव चटर्जी भी संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं जिन्होंने पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन अरविंद चिदंबरम को हराकर जीत हासिल की।

वहीं महिला वर्ग में भारत की महिला ग्रैंडमास्टर पीवी नंधिधा ने सात दौर के बाद छह अंक के साथ बढ़त बना ली है। पीवी ने हमवतन पदमिनी राउत (पांच अंक) को बराबरी पर रोका।

Tags:    

Similar News