इंडोनेशिया मास्टर्स: क्वार्टरफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, साइना को मिली हार

सेन का क्वार्टरफाइनल में सामना इंडोनेशिया के जॉनथन क्रिस्टी से होगा।

Update: 2023-01-26 12:35 GMT

इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट में भारत के स्टार युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल हो गए हैं। गुरुवार को हुए प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सेन ने मलेशिया के एनजी जे़ योंग को हराया और जीत हासिल की।

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सेन ने पुरुष एकल मुकाबले में मलेशिया के विरोधी को 19-21, 21-8, 21-17 से हराया। इस जीत के बाद अब सेन का क्वार्टरफाइनल में सामना इंडोनेशिया के जॉनथन क्रिस्टी से होगा।

वहीं साइना नेहवाल को निराशा हाथ लगी हैं। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में साइना को चीन की आठवीं वरीय हान युइ से हार झेलनी पड़ी।

Tags:    

Similar News