Badminton World Championships: भारतीय युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने प्री क्वार्टरफाइनल में बनाई अपनी जगह, किदांबी श्रीकांत के हाथ लगी निराशा

किदांबी श्रीकांत को निराशा हाथ लगी है। श्रीकांत को राउंड ऑफ 32 मुकाबले में चीन के खिलाड़ी से शिकस्त झेलनी पड़ी। चीनी खिलाड़ी ने श्रीकांत को 21-9, 21-7 से हराया।

Update: 2022-08-24 11:00 GMT

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने टोक्यो में आयोजित बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बना ली हैं। लक्ष्य ने एकल मुकाबले में स्पेन के लुईस पेनावेर को 21-17, 21-10 से हराते हुए अपनी जीत दर्ज की हैं।

वहीं दूसरी ओर पिछले बार के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत को निराशा हाथ लगी है। श्रीकांत को राउंड ऑफ 32 मुकाबले में चीन के खिलाड़ी से शिकस्त झेलनी पड़ी। चीनी खिलाड़ी ने श्रीकांत को 21-9, 21-7 से हराया।

इससे पहले भारतीय पुरुष युगल जोड़ी अर्जुन एमआर और ध्रुव कपिला ने भी प्री क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। भारतीय जोड़ी ने पुरुष युगल मुकाबले में डेनमार्क के ए रैसमुसन और किम एस्ट्रप की जोड़ी को 2-0 से हराते हुए प्री क्वार्टरफाइनल जगह बनाई हैं। जबकि महिला वर्ग में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी हारकर बाहर हो गए।

Tags:    

Similar News