साइना नेहवाल हुई बीजेपी में शामिल, राजनीतिक करियर की शुरुआत की

Update: 2020-01-29 07:37 GMT

भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने अब अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर ली है। वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि आधिकारिक तौर पर राजनीती में सक्रिय होने के बाद वह आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए अहम भूमिका निभा सकती हैं। वह दिल्ली चुनाव से पहले पार्टी का प्रचार कर सकती है।

इससे पहले भी कई खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने खेल के बाद अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, पहलवान योगेश्वर दत्त, मुक्केबाज विजेंदर सिंह जैसे कई चेहरे भी राजनीतिक करियर में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं और चुनाव लड़ चुके हैं। साइना को उनकी उपलब्धियों के लिए देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गाँधी खेल रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

https://twitter.com/ANI/status/1222418918309974016

दुनिया की पूर्व नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और उनकी बहन चंद्राशु को बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि आज गर्व की बात है कि साइना नेहवाल आज बीजेपी में शामिल हो रही हैं।

साइना नेहवाल ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं थी। उन्होंने लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया था। एक दौर था जब बैडमिंटन जगत में चीनी शटलरों का दबदबा था, तब साइना ने चीनी वर्चस्व को ख़त्म करते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि खेल के मैदान में सफलता का स्वाद चख चुकी साइना नेहवाल का राजनीतिक करियर कैसा होता है?

Similar News