खेलो इंडिया महिला तीरंदाजी रैंकिंग टूर्नामेंट में दीप्ति कुमारी ने हासिल किया पहला स्थान, जीते 5 लाख रुपए

दीप्ति के अलावा झारखंड की अंकिता भगत ने दूसरे स्थान पर रहते हुए 3 लाख, रेलवे की मोनिका सरीन ने तीसरे स्थान पर रहते हुए 2 लाख रुपए का पुरस्कार जीता

Update: 2023-04-05 09:25 GMT

टोक्यो ओलंपिक की तर्ज पर सोनीपत के बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में मंगलवार को पहले खेलो इंडिया महिला तीरंदाजी रैंकिंग टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया। जहां दीप्ति कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीनियर रिकर्व महिला श्रेणी का स्वर्ण पदक हासिल किया। इस स्वर्ण पदक के साथ उन्होंने 5 लाख रुपये का पहला पुरस्कार भी अपने नाम किया।

सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक और साई के डीजी संदीप प्रधान ने दीप्ति एक अलावा अन्य तीरंदाजों को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण के डीजी संदीप प्रधान, टाप्स के सीईओ पीके गर्ग, भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र तोमर और ब्रिगेडियर डा. बिभू कल्याण नायक, हाई परफार्मेंस डायरेक्टर संजीवा सिंह समेत अधिकारी व देशभर के खिलाड़ी मौजूद रहे।

सीनियर रिकर्व महिला विजेताओं में दीप्ति ने जहां पहला स्थान हासिल किया वहीं झारखंड की अंकिता भगत ने दूसरे स्थान पर रहते हुए 3 लाख, रेलवे की मोनिका सरीन ने तीसरे स्थान पर रहते हुए 2 लाख रुपए का पुरस्कार जीता। सीनियर कंपाउंड महिला  में मध्य प्रदेश की रजनी मारको को प्रथम स्थान पाने पर ढाई लाख, महाराष्ट्र की पूर्वाशा ने दूसरा स्थान प्राप्त कर दो लाख, मध्य प्रदेश की सृष्टि सिंह ने तीसरा स्थान पाकर एक लाख रुपए का पुरस्कार जीता।

जूनियर रिकर्व महिला की बात करें तो चंडीगढ़ की सृष्टि जायसवाल ने पहला स्थान पाते हुए 3 लाख, पश्चिमी बंगाल की अदिति जायसवाल ने दूसरा स्थान हासिल कर डेढ़ लाख व गुजरात की भगोत्रा भार्गवी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर एक लाख का ईनाम जीता। जबकि जूनियर कंपाउंड महिला में राजस्थान की प्रिया गुर्जर ने पहला स्थान हासिल कर डेढ़ लाख, दिल्ली की प्रगति ने दूसरा स्थान प्राप्त कर एक लाख व रेलवे की साक्षी चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 50 हजार रुपए का पुरस्कार पाया।

Tags:    

Similar News