एशिया कप में भारतीय तीरंदाजों ने दिखाया जलवा, जीते 8 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक
भारत पदक तालिका में पहले पायदान पर रहा।
एशिया कप में भारतीय टीम तीरंदाजी
बैंकॉक में चल रहे तीरंदाजी एशिया कप में भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। अंतिम दिन भारत की ओर से कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में तीनों पदक जीतकर क्लीन स्वीप किया। वही प्रथमेश फुगे ने कंपाउंड वर्ग में दबदबा बनाते हुए स्वर्ण पदक की हैट्रिक बनाई। एशिया कप के अंतिम दिन भारत ने पांच स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक जीते। इसी के साथ भारत ने एशिया कप में कुल आठ स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते और पदक तालिका में पहले पायदान पर रहा।
महिला रिकर्व टीम
महिला टीम ने स्वर्ण के साथ की दिन की शुरुआत
एशिया कप के अंतिम दिन भारत की ओर से पहले मैच में भजन कौर, अवनी और लक्ष्मी हेमब्रोम की महिला रिकर्व टीम मैदान पर उतरी और बांग्लादेश की तिगड़ी अख्तर नसरीन, दिया सिद्दिकी और ब्यूटी रे कीको को शिकस्त देकर देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद भारत की पुरुष रिकर्व टीम ने बांग्लादेश की टीम को 4-1 से हराकर देश के लिए दिन का दूसरा स्वर्ण पदक जीता। हालंकि इसके बाद भारतीय रिकर्व टीम को मिश्रित वर्ग में हार मिली। भारत की पार्थ और भजन की जोड़ी को उज्बेकिस्तान के अब्दुसातोरोवा जियोदाखोन और आमिरखान सादिकोव के खिलाफ 4-5 की हार से रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
पार्थ ने जीते 3 पदक
इसके बाद दोपहर के सत्र में भारतीय तीरंदाज़ पार्थ ने पार्थ ने सादिकोव को 6-4 से हराकर रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत वर्ग का कांस्य पदक जीता। इस के साथ एशिया कप में उनके नाम एक टीम स्वर्ण, मिश्रित टीम रजत और व्यक्तिगत कांस्य पदक के साथ कुल तीन पदक रहे। वही महिला एकल वर्ग में भजन को माहता अब्दोलाही के खिलाफ 2-6 हार कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा चौहान ने एकतरफा फाइनल में टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे शीर्ष रिकर्व तीरंदाज रुमान शाना को 6-2 से हराकर पुरुष व्यक्तिगत वर्ग का खिताब जीता।
पुरुष रिकर्व टीम
वही दिन की अंतिम प्रतियोगिता के कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में आल इंडियन फाइनल हुए। जहां महिला वर्ग में साक्षी चौधरी ने परनीत कौर को 140-138 से हराकर महिला व्यक्तिगत वर्ग का खिताब जीता। जबकि प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में प्रथमेश ने ऋषभ यादव को करीबी मुकाबले में 146-144 से हराकर स्वर्ण पदक की हैट्रिक बनाई।