Begin typing your search above and press return to search.

हॉकी

COVID-19: हाकी इंडिया फिर से आई मदद के लिए आगे, 75 लाख रूपये और दान दिये

COVID-19: हाकी इंडिया फिर से आई मदद के लिए आगे, 75 लाख रूपये और दान दिये
X
By

Press Trust of India

Updated: 13 April 2022 7:12 PM GMT

हाकी इंडिया ने शनिवार को प्रधानमंत्री केयर्स कोष में 75 लाख रूपये और दान में दिये जिससे देश में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये उसका कुल योगदान एक करोड़ रूपये का हो गया। हाकी इंडिया ने इससे पहले एक अप्रैल को 25 लाख रूपये दान में दिये थे। हाकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने 75 लाख रूपये की अतिरिक्त राशि देने का फैसला किया।

हाकी इंडिया अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बयान में कहा, ''इस संकट को देखते हुए यह समय की जरूरत है और भारत सरकार के साथ एकजुट होने का समय है जो कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिये सबकुछ कर रहे हैं। '' उन्होंने कहा, ''हमें इतने वर्षों में देशवासियों का काफी समर्थन मिला है जिन्होंने हमें विभिन्न चुनौतियों के दौर में प्रेरित करना जारी रखा। अब समय भारत वासियों को वापस देने का है जिसके लिये हम जितना कर सकते हैं, कर रहे हैं। ''

हाकी इंडिया के महासचिव राजिंदर सिंह भी मुश्ताक के विचारों से सहमत थे। उन्होंने कहा, ''हाकी इंडिया हमेशा जरूरत के समय में मदद करने पर भरोसा रखता है और मुझे गर्व है कि कार्यकारी बोर्ड ने मिलकर एक करोड़ रूपये प्रधानमंत्री केयर्स कोष में देने का फैसला किया। '' भारत में अभी तक कोविड-19 से 3,000 के करीब लोग संक्रमित हैं जबकि 70 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: COVID-19: हॉकी इंडिया आई मदद के लिए आगे, प्रधानमंत्री राहत कोष में किया दान

कोविड 19 ब्रेक में खेल से इतर कैरियर पर काम कर रहे हैं भारतीय टेनिस खिलाड़ी

Next Story
Share it