क्रिकेट
IND W vs AUS W T20 2nd Match: भारतीय महिला टीम ने सुपर ओवर में ऑस्ट्रेलिया को हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में रोमांच से भरपूर दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। टीम इंडिया ने सुपर ओवर में ये जीत हासिल की और पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में महज एक विकेट खोकर 187 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने भी स्मृति मंधाना (79) और ऋचा घोष (नाबाद 26) की तूफानी पारियों के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 187 रन ही बनाए।
भारत ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी की और एक विकेट खोकर 20 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी कोशिश के बाद भी ये सुपर ओवर में ये लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने सुपर ओवर में 16 रन ही बनाए। ये ऑस्ट्रेलिया की इस साल की पहली टी20 हार है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए बेथ मूनी ने 54 गेंदों का सामना कर 13 चौकों की मदद से 82 रन बनाए। उनके अलावा ताहिला मैक्ग्रा ने 51 गेंदों का सामना कर नाबाद 70 रनों का योगदान दिया।
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को शेफाली वर्मा और मंधाना ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। एलना किंग ने शेफाली को आउट किया। वह 23 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाने में सफल रहीं। उनके बाद आईं जेमिमा रोड्रिग्स चार गेंदों पर एक चौका मार आउट हो गईं।
यहां से कौर ने मंधाना का साथ दिया और टीम को मैच में बनाए रखा। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए कौर ने 22 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए। कौर के आउट होने के बाद मंधाना भी ज्यादा देर टिक नहीं सकीं। अगले ओवर में एनाबेल सदरलैंड ने उनको बोल्ड कर दिया। मंधाना ने 49 गेंदों का सामना कर नौ चौके और चार छ्क्कों की मदद से 79 रन बनाए।
मंधाना के बाद ऋचा घोष ने तूफानी अंदाज में रन बना भारत को मैच में बनाए रखा। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 14 रनों की जरूरत थी। ऋचा घोष ने भारत को मैच में रखा और देविका वैद्या ने आखिरी गेंद पर चौका मार मैच को सुपरओवर में पहुंचा दिया।
Live Updates
- 11 Dec 2022 4:09 PM GMT
स्मृति मंधाना का अर्धशतक
स्मृति मंधाना ने 36 गेंदों पर अपना 19वां अर्धशतक जड़ दिया है।
- 11 Dec 2022 4:07 PM GMT
भारत 101/2 - 12 ओवर
स्मृति मंधाना 42 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 13 रन पर नाबाद हैं।
- 11 Dec 2022 3:54 PM GMT
जेमिमा रोड्रिग्स आउट, भारत को दूसरा झटका
जेमिमा रोड्रिग्स केवल एक चौका लगाकर पवेलियन लौट गईं। हरमनप्रीत कौर उनकी जगह बल्लेबाजी करने आई है। भारत 81/2 - 9.4 ओवर
- 11 Dec 2022 3:47 PM GMT
शैफाली वर्मा आउट, भारत को पहला झटका
शैफाली वर्मा 23 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 34 रन की तूफानी पारी खेलकर अलाना किंग की बॉल पर कैच आउट हो गई है। जेमिमा उनकी जगह पर आई है। भारत 76/1 - 8.4 ओवर
- 11 Dec 2022 3:35 PM GMT
भारत 55/0 - 6 ओवर
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारत को ताबड़तोड़ शुरुआत दी है। पावर प्ले के बाद भारत का स्कोर 55 रन हो गया है। मंधाना 26 और शेफाली 23 रन पर है।
- 11 Dec 2022 3:28 PM GMT
भारत 31/0 - 4 ओवर
भारत की अच्छी शुरुआत। शैफाली वर्मा 12 पर स्मृति 18 रन पर नाबाद खेल रही है।
- 11 Dec 2022 3:12 PM GMT
स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की जोड़ी क्रीज पर
स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा भारतीय टीम की पारी की शुरुआत कर रही है।
- 11 Dec 2022 3:05 PM GMT
ऑस्ट्रेलिया 187/1 - 20 ओवर
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 188 रन का लक्ष्य रखा है। बेथ मूनी और तालिया मैक्ग्रा दोनों ने मिलकर जमकर भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उदा दी। दोनों बल्लेबाजों के बीच 152 रनों की साझेदारी हुई।
मूनी ने 54 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से नाबाद 82 रन और मैक्ग्रा ने 51 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के के सहारे 70 रनों की नाबाद पारी खेली।
- 11 Dec 2022 2:38 PM GMT
ऑस्ट्रेलिया 134/1 - 15 ओवर
ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजरें 200 से ज्यादा रन की तरफ है। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट पर 134 रन है। तालिया मैक्ग्रा 8 चौकों की मदद से 56 और बेथ मूनी भी 8 चौकों की मदद से 48 रन पर नाबाद हैं।
- 11 Dec 2022 2:15 PM GMT
ऑस्ट्रेलिया 80/1 - 10 ओवर
10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट पर 80 रन है। तालिया मैक्ग्रा 33 और बेथ मूनी 22 रन पर नाबाद हैं।