एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप: ज्योति सुरेखा वेन्नम और अभिषेक वर्मा की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता

Update: 2019-11-27 10:29 GMT

बैंकांक में खेले गये एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप में ज्योति सुरेखा वेन्नम और अभिषेक वर्मा की जोड़ी ने मिक्स्ड कंपाउंड स्पर्धा में सोने पर निशाना साधा है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में चाइनीज ताइपे की जोड़ी को 158-151 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। गौरतलब हो कि भारतीय तीरंदाजी संघ के निलंबन के बाद भारतीय तीरंदाज देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर पा रहे हैं। वह इस प्रतियोगिता में विश्व तीरंदाजी संघ के ध्वज तले खेल रहे हैं।

दूसरी तरफ पुरुषों के कंपाउंड वर्ग में अभिषेक वर्मा, मोहन रामस्वरूप भारद्वाज और रजत चौहान की जोड़ी फाइनल मुकाबले में कोरिया की जोड़ी से 232-233 से हार गई, उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। दूसरी तरफ ज्योति वेन्नम, मुस्कान किरार और प्रिया गुज्जर की महिलाओं की कंपाउंड टीम को कोरिया से 215-231 के स्कोर से शिकस्त झेलनी पड़ी और रजत पदक से प्राप्त किया।

https://twitter.com/worldarchery/status/1199601591671607296?s=19

यह भी पढ़ें: एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप: अतानु दास ने व्यक्तिगत रिकर्व वर्ग में कांस्य पदक जीता

भारतीय तीरंदाजों ने इस प्रतियोगिता में कुल सात पदक जीते हैं। इनमें एक स्वर्ण, दो रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। इन सभी पदकों में व्यक्तिगत स्पर्धा में सिर्फ एक ही पदक आया है, जो कि अतानु दास ने रिकर्व में कांस्य पदक जीता था। आगामी टोक्यो ओलम्पिक के लिए कल महिलाओं के क्वालीफायर मुकाबले खेले जायेंगे जिसमें भारत की तरफ से रिकर्व स्पर्धा में दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और बोम्बायला देवी हिस्सा लेंगी। इनमें से सिर्फ एक महिला ही ओलम्पिक कोटा हासिल कर पायेगी।

Similar News